फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगांवा सादात क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Tue, 22 Oct 2024 05:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। जनपद में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र के जंगल में रविवार की रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। कार सवार लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रामगंगा पोषक नहर के किनारे बसे कमलापुरी माफी गांव के पास का है। बीलना गांव के रहने वाले फहीम कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने तेंदुए को सड़क किनारे बैठा हुआ देखा। तेंदुए को देखकर उन्होंने कार रोक ली और वीडियो बनाने लगे। तभी तेंदुआ सड़क पार करके गन्ने के खेत में घुस गया। फहीम ने गांव पहुंचकर यह बात ग्रामीणों को बताई। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले तेंदुआ गायब हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक कई सालों से राम गंगा पोषक नहर को तेंदुआ ने अपना ठिकाना बना रखा है। लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें