फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अल्लीपुर खादर में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर के जंगल में ग्रामीणों को फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। इस बार ग्रामीणों ने तेंदुए के गुर्राने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तीन दिन पूर्व जंगल में तेंदुए ने बारहसिंघा का शिकार कर लिया था। तभी वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगा दिया था। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार के तहेरे भाई प्रेमपाल और संजीव पुत्र होराम का खेत आसपास है। दोनों बुधवार रात को अपने खेत पर फसलों की रखवाली के लिए गए थे। इसी बीच एक खेत में तेंदुआ होने की आहट हुई। किसान ने टॉर्च लगाकर देखा तो तेंदुआ बैठा हुआ था। किसान ने साहस दिखाते हुए उसकी वीडियो बना लिया और गांव की तरफ भाग गए। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तीन दिन पूर्व जंगल में तेंदुए ने बारहसिंघा का शिकार कर लिया था। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ फरार हो गया था। तभी से वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगा दिया। रोजाना पिंजरे में बकरी को बांधा जा रहा है। लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में तेंदुआ होने की वजह से गांव में दहशत फैली हुई है। जिसकी वजह से पशुओं के लिए चारा लाने में भी दिक्कत हो रही है गांव निवासी भोजराम सिंह का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि जंगल में तेंदुआ होने की सूचना पर मंगलवार से ही पिंजरा लगा हुआ है। बहुत जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें