फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। तेंदुए ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव फौलादपुर में एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। उसके अवशेष घर के बाहर ही पड़े मिले। जानकारी मिलने पर वनकर्मियों ने मौके पर जाकर छानबीन की। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

फौलादपुर गांव निवासी अमित यादव ने एक कुत्ता पाल रखा है। शुक्रवार की रात कुत्ता जंजीर से बंधा हुआ घर के बाहर मौजूद था। सवेरे को अमित यादव के परिजन बाहर आए तो कुत्ते के अवशेष देखकर चौंक गए। तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। तेंदुए द्वारा कुत्ते को अपना निवाला बनाने की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई।
वन रक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौके पर तेंदुए के पद चिह्न मिले हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। फौलादपुर गांव नौगांवा सादात क्षेत्र से सटा हुआ है। नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग का कहना है कि नहर किनारे शिकार की तलाश में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी कुमार ने ग्रामीणों से तेंदुए से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें