फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ख्यालीपुर में तेंदुए ने बकरी को बनाया निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। सुबह में बकरी के अवशेष मिले। घर मालिक की आंख खुलीं तो उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


हसनपुर वन क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी चरन सिंह ने बकरियां पाल रखी हैं। बुधवार की रात घेर में बकरियां बंधी हुईं थीं। किसी समय तेंदुआ घर में दाखिल हो गया। उसने बरामदे में बंध रही एक बकरी को निवाला बना लिया। बस बकरी की हड्डियां और गर्दन ही छोड़ी। बृहस्पतिवार की सुबह चरन सिंह सोकर उठे तो बकरियों के आस पास खून बिखरा और एक बकरी के अवशेष देखे। छानबीन करने पर पता चला कि तेंदुआ बकरी को निवाला बना गया है। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हसनपुर वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने की जानकारी है। टीम गांव में भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें