फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जवाहर नवोदय विद्यालय के पास दिखा तेंदुआ

Thu, 21 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
सुबह दस बजे झाड़ियों में फंसे चीते को दोपहर बाद तीन बजे शिमला से पहुंची वन्य प्राणी विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आजाद करवाया।
विज्ञापन
अमरोहा/ नौगावां सादात। तेंदुए ने मंगलवार की रात जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट दस्तक दी। देर रात प्रधानाचार्य ने तेंदुए को विद्यालय के आसपास टहलते देखा। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के बच्चों व स्टाफ को सतर्क कर दिया। तेंदुआ दिखने से बच्चे व स्टाफ दहशत में हैं। 
विज्ञापन


जिले में तेंदुआ दिन दस्तक देता रहता है। मंगलवार की रात जवाहर नवोदय विद्यालय के आसपास तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। बिजली नहीं आने के कारण गर्मी से परेशान विद्यालय के प्रधानाचार्य रात करीब 11 बजे भीषण गर्मी के चलते टहल रहे थे।

इसी दौरान पड़ोस के खेत में नजर गई तो तेंदुआ दिखा। यह देेख प्रधानाचार्य सन्न रह गए। उन्होंने शोर मचाते हुए बच्चों व स्टाफ को सतर्क कर दिया। शोर शराबा सुन तेंदुआ खेतों में घुस गया। सुबह प्रधानाचार्य वन विभाग के कार्यालय पहुंचे और प्रभागीय वन अधिकारी भरत लाल व क्षेत्राधिकारी एके सिंह को जानकारी देते हुए उसे पकड़वाने की गुहार लगाई। वन विभाग के अफसरों ने प्रधानाचार्य को समझाकर भेज दिया। उधर, विद्यालय के आसपास तेंदुआ दिखने से बच्चे व स्टाफ में दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें