फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार दिन से अकबरपुर पट्टी गांव के जंगल में दिखाई दे रहा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले चार दिन से अकबरपुर पट्टी गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने भी तेंदुए को देखा, लेकिन पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सता रही है, वहीं वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन से तेंदुआ लगातार जंगल में दिखाई दे रहा है। तेंदुए ने दो छुट्टा पशुओं को अपना निवाला बना लिया। जिनके अवशेष गांव के ही रहने वाले सुनील कुमार के खेत में पड़े मिले। इतना ही नहीं रविवार की रात तेंदुआ गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित गन्ना सेंटर के पास करीब एक घंटे तक बैठा रहा। ग्रामीणों ने तेंदुए की वीडियो भी बना ली। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। मौके पर आए वन विभाग के अधिकारियों ने भी तेंदुए को बैठे हुए देखा, लेकिन पिंजरा नहीं होने की बात कहते हुए वापस लौट गए। ग्रामीण होने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें