फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलेज के मैदान में घुसा तेंदुआ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव बादशाहपुर खेतों के पास स्थित किसान इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार देर शाम तेंदुआ पहुंच गया। वहां से गुजर कार सवार युवकों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कॉलेज के मैदान में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पौने सात बजे के करीब कार सवार युवक नौगांवा सादात जा रहे थे। इस बीच उन्होंने बादशाहपुर इंटर कॉलेज के मैदान तेंदुआ देखा। जिसकी युवाओं ने वीडियो बना ली। युवक एक दूसरे से तेंदुए से डरने की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। कार सवार युवकों ने कुछ दूर तक तेंदुए का पीछा तो तेंदुआ जंगल में जाकर छिप गया। शाम के समय तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वीडियो बादशाहपुर इंटर कॉलेज के पास जंगल की बताई जा रही है। बता दें कि बीते शनिवार को तेंदुए का जोड़ा गजरौला के खजूरी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंच गया था। जिसके बाद से वन विभाग सतर्क है। उधर, ग्रामीणों को भी लगातार सजग रहने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें