फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे की तरफ नहीं फटका तेंदुआ, अब लगाए कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर व जनपद बिजनौर के गांव मिर्जापुर के आसपास कई लोगों पर हमला कर चुके तेंदुए की दहशत ग्रामीणों में बरकरार है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे की ओर तेंदुआ फटका भी नहीं। विभाग अब कैमरे लगाकर उसकी मूवमेंट पर नजर रखेगा। फिलहाल लोग खौफ में खेतों में भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती सात मई को क्षेत्र के गांव शहजादपुर में एक तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया था। उसी दिन शाम को निकटवर्ती गांव मिर्जापुर में भी पांच लोगों पर हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया था। तेंदुए के हिंसक होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग भी सक्रिय हो गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा भी लगाया गया लेकिन चालाक तेंदुआ वहां फटका तक नहीं। अब वहां विभाग की ओर से कैमरे लगाए गए हैं। वन दरोगा आरके यादव का कहना है कि तेंदुए के मूवमेंट पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। वही दूसरी ओर एक विभागीय कर्मचारी का कहना था कि ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर तेंदुए को घेरने का प्रयास किया था। इससे वह बौखलाया हुआ है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में उसके शावक भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें