फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने दो गीदड़ों को बनाया निवाला, गन्ने के खेत में मिले अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। जिले में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से दहशत का माहौल बना हुआ है। अब सहसपुर अली नगर गांव के जंगल में तेंदुए ने दो गीदड़ों को निवाला बना लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए के अवशेष देखे तो अचंभित रह गए। मौके पर ही तेंदुए के पंजों के निशान मिले। जबकि देर शाम जोगीपुरा से कटाई मार्ग पर आम के बाग में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सहसपुर अलीनगर के रहने वाले किसान सलमान रविवार की सुबह खेत पर गन्ना छीलने के लिए पहुंचे थे। तभी उनके गन्ने के खेत में दो गिदड़ों के अवशेष पड़े मिले। मौके पर जाकर देखा तो तेंदुए के पंजे के निशान भी थे। सलमान ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश करने के बाद भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। लेकिन देर शाम जोगीपुरा से कटाई मार्ग पर आम के बाग में तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीर सबलू और जुबेर में तेंदुआ को देखा तो मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। लेकिन वाहनों की लाइटों के उजाले की चमक पड़ने के बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। तेंदुए देखे जाने के बाद डिडौली क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें