फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने नीलगाय और दो बछड़ों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार और शनिवार की रात तेंदुए ने गांव कौराला में दो बछड़ों को अपना निवाला बना लिया। उधर, गांव मलकपुर में भी तेंदुए ने एक नीलगाय को मार डाला। खेत में पड़े अवशेष देखकर ग्रामीण दहशत में है। गांव के लोग अकेले खेत में जाने से डर रहे हैं।
गांव कौराला में शुक्रवार की रात रोहित के घर के पास खुला घूम रहे एक बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। शनिवार सुबह बछड़े के अवशेष गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। वहीं, शनिवार देर रात भी तेंदुआ दीवार फांदकर गांव निवासी रामप्रसाद की पशुशाला में घुस गया और पशुशाला में बंधे बछड़े को अपना निवाला बना लिया। उसके अवशेष भी गांव से बाहर पड़े मिले हैं। दो दिन में तेंदुए के दो पशुओं को निवाला बनाने से ग्रामीण सहमे है। गांव के लोगों ने वन क्षेत्र अधिकारी और एसडीएम से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव मलकपुर में भी रविवार सुबह एक ग्रामीण के खेत में नीलगाय के अवशेष पड़े मिले हैं। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढा खोदकर नीलगाय के शव को दबा दिया है। वन क्षेत्र अधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि नीलगाय को जंगली कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें