फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत बरकरार है। अब डिडौली कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस के पास तेंदुआ घूमता देखा गया है। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिनों तेंदुआ नौगांवा सादात, मंडी धनौरा, कैलसा, रजबपुर, डिडौली क्षेत्र में देखा गया था। कई जगह वन विभाग का अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ हत्थे नहीं चढ़ा। अब तेंदुआ डिडौली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के जंगल में घूमता देखा गया है। गांव के पास जंगल में स्थित हरगोविंद सिंह फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया। दो माह के भीतर तेंदुआ कुत्तों व नीलगाय को शिकार बना चुका है। फार्म हाउस पर रहने वाले सौरभ चौधरी ने बताया कि तेंदुआ घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। शनिवार को सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार की रात की फुटेज देखी गई तो तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। जबकि सीसीटीवी कैमरे में कैद तेंदुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर तेंदुआ देखा गया है तो पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें