फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार के सामने आया तेंदुआ, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार सवार परिवार को बुधवार रात सड़क किनारे तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। जिसे देकर सभी सहम गए। हालांकि, कार सवार परिवार ने उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह खादगुर्जर गांव के ग्रामीणों ने खेत में तेंदुआ देखा। इलाके में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

खाद गुर्जर निवासी नरेंद्र सिंह की रजबपुर क्षेत्र के चांदनगर गांव में रिश्तेदारी है। वह बुधवार रात परिवार सहित कार से रिश्तेदारी में गए थे, जहां से रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। वह बल्दाना गांव के पास पहुंचे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे टहल रहे तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को तेंदुआ दिखाया। उन्होंने कार से ही मोबाइल से तेंदुए की फोटो ले ली। कुछ देर बाद तेंदुआ खेतों में ओझल हो गया। बृहस्पतिवार सुबह खाद गुर्जर गांव के ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुए को देखे जाने का दावा किया। इलाके में तेंदुए की दस्तक से आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों में अकेला जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार भारद्वाज का कहना है कि जिले में इस समय अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें