फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर किया हमला, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में तेंदुए ने मंगलवार की सुबह खेत से बाइक पर सवार होकर आ रहे एक युवक पर हमले का प्रयास किया। तेंदुए को देखकर युवक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। तेंदुआ भी गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेला खेत पर न भेजें। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम जोगीपुरा निवासी हिमांशु मंगलवार की सुबह बाइक से अपने खेत पर गया था। हिमांशु का कहना है कि जब वह घर वापसी आ रहा था। मार्ग में अचानक खेत से निकले एक तेंदुए ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। हिमांशु ने अपनी बाइक छोड़ कर दौड़ लगा दी। तेंदुआ भी गन्ने के खेत में चला गया। कुछ देर बाद हिमांशु ने अपनी हिम्मत बटोर कर गांव पहुचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने अकेला खेतों की ओर जाना छोड़ दिया है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला दहशत में ग्रामीण
मोहरका पट्टी में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। जंगल में बकरी के अवशेष मिलने पर गांव में घटना की जानकारी हुई। सूचना वन विभाग की टीम को दी गई लेकिन कोई कर्मचारी या अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। गांव में तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने की छठी घटना है। इस कारण गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी मुख्तियार किसान का घर कांकाठेर वाले मार्ग पर है। सोमवार की रात वह परिवार सहित घर में सो रहा था। बकरी बरामदे में बंध रही थी। रात किसी समय तेंदुआ आया और बकरी को उठाकर ले गया। सुबह जागने पर मुख्तियार को बरामदे में बकरी नहीं मिली। इसके बाद बराबर के खेत में उसके अवशेष देख ग्रामीणों को जानकारी दी। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि उनको तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें