फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मंगलवार को खुले बैंक, अब फिर से दो बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर्व के मद्देनजर बैंकों में तीन दिन अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले। मगर अब फिर से दो दिन का अवकाश होने से लोगों को लेनदेन में दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन

माह के चौथे शनिवार, रविवार, सोमवार को दिवाली अवकाश होने के बाद आज मंगलवार को बैंक खुले। लेकिन, अधिकांश लोगों में बैंक बंद होने की धारणा लेकर बैंकों का रूख नहीं किया। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की खरीदारी को लेकर लोगों ने एटीएम का सहारा लिया। शहर के अधिकांश एटीएम दगा दे गया। उनमे कैश नहीं मिल सका जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। हालांकि मंगलवार को बैंक खुले लेकिन लोग बैंकों तक नहीं पहुंच सके। अब फिर से बुधवार व बृहस्पतिवार को बैंक बंद रहेंगे। जिससे लोगो को नगदी के लिए परेशान होना स्वाभाविक है। कैनरा बैंक शाखा कुंदन नगर के प्रबंधक पिंकु राठौर ने कहा कि तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले और बैंक में कामकाज को लेकर भीड़ रही। सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही। अब बुधवार व बृहस्पतिवार को फिर से बैंक दो दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें