अमरोहा। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रत्येक थाने में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शासन द्वारा लेखपालों की मांगें नहीं माने जाने के विरोध में काली पट्टी बांधते कर काम किया और शासन को अपना प्रतीकात्मक विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष सचिन ने कहा कि नौ साल से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति चली आ रही हैं, इसे दूर किया जाए। राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता वाहन भत्ता दिया जाए। मोटर साइकिल भत्ता अनुमान्य करने विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये प्रतिमाह करने आदि मांगों को लेकर परिषद व शासन स्तर पर विभागीय सहमति के बावजूद यथावत बनी हुई है। राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति के लिए चयन वर्ष 2025-26 की डीपीसी अभी तक नहीं हो सकी है। इस दौरान दीपक दिलवानिया, दिवाकर सिंह, प्रशांत कुमार, विकास यादव, मुकेश कुमार, गौरव कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।