फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेखपाल संघ ने एसडीएम आफिस के बाहर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। दो महिला लेखपालों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपाल संघ ने मंगलवार को एसडीएम आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके पत्र पर कोई भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने बीते शुक्रवार को एसडीएम को एक पत्र सौंपकर दो महिला लेखपाल पूजा व दीपिका से अभद्र करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेेखपाल बैनामे के बाद दाखिल खारिज में लेखपाल की रिपोर्ट आवश्यक किए जाने की मांग भी कर रहे हैं। संघ के मंत्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर संघ के सदस्यों ने एसडीएम आफिस के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी भी की। इस मौके पर विकास यादव, विंटेेश कुमार, राधेश्याम, मोहित चौधरी, चक्रवर्ती शर्मा, पूजा, दीपिका आदि मौजूद थी।
चार पंचायतों के ग्राम प्रधान दोनों लेखपालों के खिलाफ लामबंद
लेखपाल संघ व ग्राम प्रधानों के बीच तकरार बढ़ने की आशंका है। एक ओर लेखपाल संघ महिला लेखपालों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है तो दूसरी ओर चार ग्राम पंचायतों मोहम्मदपुर पटटी, नसीरपुर, मोहनपुर व धनौरी खुर्द के प्रधान महिला लेखपालों पर अवैध वसूली व उनके साथ रहने वाले निजी लोगों पर अभद्र व्यवहार व मारपीट का आरोप लगा चुके हैं। ग्राम प्रधानों के पत्र पर भाजपा विधायक राजीव तरारा लेखपाल पूजा का स्थानांतरण जनपद की अन्य तहसील में किए जाने की संस्तुति अपर जिलाधिकारी से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें