फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाफाक से मेरे संबंधों की कराई जाए सीबीआई जांच: जावेद आब्दी 

Sat, 03 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तीन सालों में प्रदेश के आठ मुख्य संसदीय सचिवों ने पेट्रोल पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर दी।
विज्ञापन
आफाक से मेरे और मेरे भाई के किसी भी तरह के संबंध हैं तो करा लीजिए सीबीआई जांच। दोषी पाए जाने पर मुझे और मेरे भाई को जो भी सजा दी जाएगी वो मुझे कबूल होगी। आफाक के साथ फोटो वायरल होने पर कहा कि मै धर्मगुरु हूं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेता रहता हूं। मंच पर दिल्ली पुलिस के डीआईजी संभल निवासी कमाल नासिर, जीएम ग्रेटर नोयडा असगर रजा जैद।
विज्ञापन


कमिश्नर इन्कम टैक्स नासिर अली, वैज्ञानिक हसन, कई मौलाना और प्रख्यात शायर भी थे। क्या सभी के संबंध आफाक से थे। नकाब के पीछे छिपे शैतान को मैं पहचान नहीं पाया। वो धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता था, इसलिए मैं उसमें शामिल था। उझारी में आयोजित एक मजलिस में मैं गया था। वो वहां भी मिला था।

मैं सिर्फ उसे धर्म और कौम के लिए काम करने वाले के रूप में ही जानता हूं। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। दिल्ली में हुए उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की ओर से जारी बयान पर मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि उस दिन कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के भतीजे की नोयडा में शादी थी। कई मंत्री मौजूद थे। सभी ने साथ में खाना खाया था।
विज्ञापन


वहां से ही कमाल अख्तर उनके साथ मस्जिद की तामीर के कार्यक्रम में गए थे। अब वो क्यों इंकार कर रहे हैं। इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

किसी ओछे शख्स ने मेरे साथ खड़े होकर फोटो खिंचा लिया होगा : आजम
सेक्स सरगना आफाक के साथ अपनी फोटो आने की चर्चा पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैं सियासी आदमी हूं। किसी ओछे शख्स ने मेरे साथ फोटो खिंचा लिया होगा। मैं तो अपने यूनिवर्सिटी और सियासत में व्यस्त रहता हूं। कई कार्यक्रमों में आता-जाता हूं। लेकिन कभी किसी गंदे शख्स से मेरा कोई वास्ता नहीं रहा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें