फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 11 दिन बाद जिंदा हो गई: सुसाइड नोट छोड़ कर गई युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी, थाने पहुंच सुनाई अपनी कहानी

Mon, 19 Jun 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

बीते आठ जून को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने घर पर अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का सुसाइड नोट छोड़कर चली गई थी। उसका दुपट्टा व चप्पलें गांव से कुछ दूर बहने वाली रामगंगा पोषक नहर किनारे पड़े मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुसाइड नोट घर पर छोड़कर गई युवती 11 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ आर्य समाज में शादी कर थाने पहुंच गई। युवती द्वारा अपना परिचय देने के बाद पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। युवती स्वयं को बालिग बता रही थी। पुलिस ने सूचना कर युवती के परिजनों को भी थाने बुला लिया था। पुलिस उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

बीते आठ जून को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने घर पर अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का सुसाइड नोट छोड़कर चली गई थी। उसका दुपट्टा व चप्पलें गांव से कुछ दूर बहने वाली रामगंगा पोषक नहर किनारे पड़े मिले थे। सुसाइड नोट व दुपट्टा आदि मिलने पर माना गया कि युवती खुदकुशी करने के लिए नहर में कूद गई है। 

पुलिस ने युवती की तलाश में एसडीआरएफ को लगा दिया था। चार दिन तक एसडीआरएफ की टीम बोट लेकर रामगंगा पोषक नहर की तलहटी की खाक छानती रही। लेकिन युवती हाथ नहीं आई। युवती के भाई भी अपनी बहन की तलाश में तीन दिन तक नहर किनारे भटकते रहे। 

सोमवार की सुबह युवती निकटवर्ती गांव के रहने वाले अपने प्रेमी को साथ लेकर थाने पहुंच गई। उसने स्वयं को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ आर्य समाज में शादी करने की बात बताई। उसने शादी का प्रमाण पत्र भी पेश किया। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि युवती के परिजनों को बुला लिया गया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार का कहना है कि युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें