सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के बिलारी थानाक्षेत्र के के गांव असालतपुर में किसान मुकुट सिंह का परिवार रहता है। मुकुट सिंह फौजी हैं वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली कैंट में है। रविवार को फौजी मुकुट सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे। दोनों मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुए थे। करीब 2:30 बस मुरादाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस पाकबड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अक्का भीकनपुर निवासी अरमान ने परिचालक से बस रुकवाने के लिए कहा और लेकिन यहां पहले से मौजूद दो युवक बस में चढ़ते ही कूदकर भाग गए। बस परिचालक रंजीत सिंह को शक हुआ तो उन्होंने बस के गेट बंद कर दिए। चालक से बस रोकने के लिए कहा।
परिचालक ने सवारियों से अपना-अपना सामान चेक करने के लिए कहा। इस दौरान मुकुट सिंह ने अपना बैग चेक किया तो उससे 50 नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी थे। उन्होंने ये बात चालक और परिचालक को बताई। सभी सवारियों ने बस में मौजूद पांच चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अरमान, तालिब, निवासी अक्का भीकनपुर थाना भोजपुर, नन्हे निवासी सिहाली शाहबाजपुर थाना भोजपुर, बाबू निवासी नगला बलवीर थाना पाकबड़ा और सलमान मोहल्ला बगियावाला थाना भोजपुर बताया।
सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को मौके पर पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि फौजी मुकुट सिंह की तहरीर पर सात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पकड़े गए पांचों चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों का नाम नवीजान निवासी सिहाली शाहबाजपुर और नजाकत निवासी भौपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।