फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी बने ठेकेदार, बिजली मीटर लगाने के नाम पर लूट रहे गुर्गे

Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार व युवकों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते विधायक।
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगावां विधानसभा क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब नौ गांवों में बिजली मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। बुधवार को विधायक के गांव सिहाली में मीटर की एवज में युवक अवैध वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर माननीय के भाई ने तीनों युवकों को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए। पूछताछ की तो पता चला ठेका पार्टी के ही एक नेताजी के पास बताया गया। अब कानूनी कार्रवाई से हर कोई हाथ पीछे खींच रहा है।  

बुधवार को नौगावां सादात विस क्षेत्र के सपा विधायक अशफाक खां सिहाली जागीर स्थित अपने आवास पर फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और बिजली मीटर लगाने वाले युवकों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। सुनते ही विधायक ने बिजली अफसरों से मोबाइल पर बात की तो पता चला कि मीटर लगाने पर सरकार की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अगर कोई रुपये मांग रहा है तो वह अवैध वसूली कर रहा है। ये सुनते ही माननीय का पारा चढ़ गया। विधायक के छोटे भाई शब्बू खां ने ग्रामीणों की मदद से तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि अन्य भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसीदें विद्युत वितरण खंड गजरौला के नाम से काटी जा रही थी। रसीद पर मीटर लगाने पर वसूली जा रही रकम अंकित नहीं थी। पूछने पर युवकों ने बताया कि मीटर लगाने का ठेका सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पर है। उन्होंने ही 100 से 300 रुपये तक वसूलने को कहा था। थोड़ी देर में ही अवर अभियंता गजेंद्र सिंह भी गांव पहुंच गए। जेई के मुताबिक युवक अवैध वसूली कर रहे थे। ठेकेदार व युवकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें