फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने ललित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा के ललित तंवर अब औपचारिक रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। सपा प्रत्याशी सकीना बेगम का पर्चा खारिज होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन अधिकारी डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद वह अपने पिता और पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के साथ झनकपुरी आवास में लौट गए। समर्थकों ने कई जगहों पर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत ललित तंवर ने लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे कलक्ट्रेट में आए। इसके बाद वह निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर से बाहर निकले। वाहनों के काफिले के साथ वह जोया रोड पर आए। यहां से वह हाईवे से होते हुए झनकपुरी स्थित आवास में पहुंचे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित तंवर ने कहा कि गांव के विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कराएंगे। प्रदेश के 75 जिले में अमरोहा को नंबर एक पर लेकर जाऊंगा।
लंदन से बीबीए और एमबीए किया है ललित ने
अमरोहा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर पढ़ाई लिखाई में अव्वल हैं। लंदन के रिजेंट कॉलेज से एमबीए किया है। लगभग पांच साल की अवधि के बाद लौट आएं। इसके बाद वह कारोबार को संभालने में जुट गए। इंटर तक की पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद वह बीबीए के लिए लंदन चले गए। यहां से बीबीए के बाद रिजेंट कॉलेज से एमबीए किया। लगभग पांच साल के बाद वर्ष 2010 में स्वदेश लौटें। मोबाइल पर बातचीत में उन्होंने बताया कि हसनपुर-गंगेश्वरी-वार्ड 16 के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य बनाया है। भाजपा, पिता जी और भगवान का नमन करता हूं। अध्यक्ष ललित तंवर ने बातचीत में कहा है मैंने जो पढ़ाई की है। उसका भरपूर लाभ उठाऊंगा। विकास कैसे कराएंगे के सवाल पर उन्होंने कहा, सड़कों का निर्माण तो कराना ही है। बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज का संचालन कराऊंगा। गांव के विकास के लिए गांववालों से सहयोग लेंगे।
विज्ञापन

पीने को साफ और शुद्ध पानी लोगों को मिलें, करूंगा कोशिश
अमरोहा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत ललित तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए काम शुरू हो गया है। पिता कंवर सिंह तंवर ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए 50 लाख रुपये दिए हैं। पिता जी ने साबित कर दिया है मदद के लिए राजनीतिक पद जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने का पानी मिले। इसके लिए कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें