फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip in the Ganges - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
तिगरी गंगा मेले में स्नान को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे के उद्घोष संग लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी कराए।
विज्ञापन

गंगा जल में जहां युवाओं ने खूब मौज मस्ती की, वहीं महिलाओं ने स्नान के बाद बाजार में खरीदारी की। युवकों ने स्नान के बाद गंगा की रेती में जमकर कबड्डी खेली। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए जागरूक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें