पिता से संपत्ति विवाद के बीच फंदे पर लटके मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई थी।
थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में बुुधवार दोपहर को गांव निवासी पच्चीस वर्षीय लख्मीचंद का शव अपने ही खेत पर पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी से ससुर एवं दो देवरों पर हत्या का आरोप लगाया था। कहा था कि संपत्ति विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। गुरूवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसकी मौत फंदे पर लटकने के कारण ही हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।