फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में भी लेडीज ‘फर्स्ट’, पुरुष पिछड़े

Thu, 16 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
चुनाव आयोग, सामाजिक संगठनों और पब्लिक की कोशिशें रंग लाईं। आधी आबादी मतदान के लिए घरों से बाहर निकली तो पूरी कहानी बदल गई। बंपर वोटिंग से जहां जिला मतदान में मंडल में प्रथम का खिताब हासिल कर पाया तो घर-परिवार और समाज में हनक के लिए जाने जाने वाले पुरुष पिछड़ गए। जिले में ओवर आल महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 73.95 फीसदी रहा। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 70.99 फीसदी रहा। पब्लिक की इस उपलब्धि पर अफसर भी इसकी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 में जिले में ओवर आल मतदान का प्रतिशत 72.36 फीसदी रहा है। इसमें महिला मतदाता का प्रतिशत 73.95 फीसदी रहा है। वहीं पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 70.99 फीसदी रहा है। धनौरा विधानसभा में कुल 70.06 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदान प्रतिशत 68.06 फीसदी, महिला मतदान प्रतिशत 72.42 फीसदी रहा।

नौगावां सादात में कुल मतदान का प्रतिशत 76.14      रहा। इसमें 74.75 प्रतिशत मतदान पुरुषों   ने किया, जबकि महिला मतदान प्रतिशत 77.94 प्रतिशत रहा। अमरोहा विधानसभा में कुल मतदान का प्रतिशत 68.64 रहा। इसमें पुरुष मतदान प्रतिशत 67.97 प्रतिशत, महिला मतदान प्रतिशत 69.41 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


हसनपुर विधानसभा में ओवर आल मतदान का प्रतिशत 74.31 प्रतिशत रहा। इसमें 73.15 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि महिला मतदान प्रतिशत 75.64 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


आंकड़ों के आईने से मतदाता और मतदान
विधानसभा    कुल मतदाता      पुरुष          महिलाएं           पुरुष वोटिंग         महिला वोटिंग
अमरोहा    292232          155304      136917          105564           95035
नौगावा    306561          162597      143945          121255           121785
धनौरा    320870          172753      148096          117571            107254
हसनपुर    342677          181790      160572          132973            121677
कुल    1262340         672444      589830          477363           436151
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें