फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करोड़ों की लागत से बने संयुक्त चिकित्सालय में डाॅक्टरों का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

कस्बे में करोड़ों की लागत से बना 50 बेड का संयुक्त चिकित्सालय चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में उपकरण और चिकित्सकों के नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। हालांकि, चिकित्सालय में रोजाना करीब 400 रोगियों की ओपीडी हो रही है। लेकिन, गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
संयुक्त चिकित्सालय की स्थापना 2005 में मुलायम सिंह यादव सरकार में हुई थी। चिकित्सालय में वर्तमान में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। हड्डी रोग और नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ सर्दी, खांसी जुकाम के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, बेहोश करने वाले डाॅक्टर के नहीं होने से यहां हड्डी के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। नाक-कान-गला देखने के लिए भी उपकरण नहीं होने के चलते डॉ. जितेंद्र सिंह सर्दी-जुकाम के रोगियों का सिर्फ इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर में भी सुविधाओं का अभाव है। चिकित्सालय में लगी एक्सरे मशीन करीब 19 साल पुरानी हो चुकी है, जिससे सही से एक्सरे भी नहीं हो पाते है। एक साल पहले तक यहां बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती थी, लेकिन शासन से उनका स्थानांतरण बागपत जिले के लिए कर दिया गया। चिकित्सालय में मौजूद पैथोलॉजी लैब में सामान्य जांच होती हैं, जबकि संयुक्त चिकित्सालय का लेवल जिला अस्पताल के बराबर होता है। संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. रंजना सिंह का कहना है कि खाली पड़े चिकित्सकों के पद को भरने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें