फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर के स्याना में अमरोहा के मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गढ़मुक्तेश्वर के स्याना में ट्रक से बजरपुट उतारने गए अमरोहा के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ठेकेदार ने शव लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तभी परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देखकर ठेकेदार भाग निकला। सूचना मिलते ही सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के इमली वाली मढैयां में हरकेश सैनी (40) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी कुशलता के अलावा तीन बच्चे हैं। हरकेश सैनी और शकूरपुरा निवासी चंद्रपाल एक ठेकेदार के साथ रोजाना ट्रक पर बजरपुट उतारने की मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे हरकेश गढ़मुक्तेश्वर के स्याना में बजरपुट उतराने के लिए गए थे। यहां बजरपुट उतारते समय उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लिहाजा ठेकेदार ने शव लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विजय कुमार राना, एसओ सुरेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। सीओ ने बताया कि हरकेश के दूसरे साथी चंद्रपाल ने बजरपुट उतारते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने की वजह से मौत होने की बात कही है। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें