फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल नीलाम कर मजदूरों को भेज ढाई हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तमाम तरह के कड़वे अनुभव के साथ साइकिल से घर लौट रहे बहराइच के 18 मजदूरों को चौधरपुर में पुलिस ने रोक लिया था। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद मजदूरों को रोडवेज बस से बहराइच भेज दिया गया था। लेकिन मजदूरों की साइकिल चौधरपुर में ही छूट गई। इसके बाद प्रभारी तहसीलदार ने साइकिल नीलाम पैसे मजदूरों को भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने दो-दो हजार रुपये में तीन साइकिल नीलाम कर दी। 500 रुपये अपनी जेब से मिलाकर तीन मजदूरों को ढाई हजार रुपये का मनीआर्डर कर दिया। जल्द ही बची पंद्रह साइकिलों को नीलाम कर मजदूरों को पैसे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के हाईवे से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। बच्चों और पत्नी के साथ साइकिल समेत अन्य संसाधन से रवाना हो रहे हैं। जिले के चौधरपुर से मजदूरों का जत्था बहराइच समेत अन्य जिलों को रवाना हो रहा था। राजस्व विभाग की टीम ने उन लोगों को रोका। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। हालांकि सभी मजदूरों की सेहत दुरुस्त मिली। इसके बाद इन लोगों को चौधरपुर में क्वारंटीन कराया गया। क्वारंटीन पूरी करने के बाद रोडवेज की बस से मजदूरों को बुधवार की रात रवाना किया गया। इन लोगों ने साइकिलों को छोड़ दिया। साइकिल छूटने के बाद मजदूर मायूस हो गए। प्रभारी तहसीलदार कृष्ण चौरसिया ने साइकिलों को नीलाम कराया। तीन साइकिलों को 2000-2000 रुपये में नीलाम कराया। इसके बाद इन्होंने 500-500 रुपये अपने पॉकेट से मिलाया।
बहराइच महसी तहसील के इन मजदूरों को भेजा ढाई हजार रुपये
दक्षराज ग्राम उदवापुर, पोस्ट रामपुरवा,
भगोले ग्राम उदवापुर, पोस्ट-रामपुरवा
लालमुन ग्राम पन्नाह, पोस्ट-रामपुरवा
- साइकिलों की नीलामी कराई गई है। तीन साइकिलें 2000-2000 रुपये में नीलामी हुई है। 500-500 रुपये पॉकेट से मिला कर मनी ऑर्डर कराया गया है। अन्य साइकिलों को नीलाम कराने की तैयारी चल रही है। - कृष्ण चौरसिया, प्रभारी तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें