फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के बॉयलर में फंसकर मजदूर की मौत

Mon, 27 Mar 2017 12:18 AM IST
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ, महिला की मौत - फोटो : self
विज्ञापन
नेशनल हाइवे के निकट स्थित एक मिल का श्रमिक की बॉयलर में फंस कर बुरी तरह जख्मी हो गया। साथी श्रमिक जब तक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। रास्ते में ही श्रमिक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर ग्रामीणों संग परिजन भी आ गए। परिजन शव लेकर मिल पहुंच गए और जम कर हंगामा काटा।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने मिल पर स्थित एक कर्मचारी की धुनाई भी कर दी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिससे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। थाना नौगांवा सादात के गांव बीलना निवासी अनुज चौहान (21) पुत्र ओमपाल हाईवे किनारे स्थित एक मिल में मजदूरी करता था।

रविवार की भोर में करीब तीन बजे अनुज के अलावा ब्रिजेश, नैपाल, सुरेंद्र व गंभीर समेत करीब सात-आठ श्रमिक बॉयलर पर काम कर रहे थे। उसी समय अचानक अनुज बॉयलर में जा गिरा। दो बॉयलर के बीच में फंस कर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


चीख सुन कर अन्य श्रमिक दौड़ कर मौके पर पहुंचे और तत्काल क्रेन से खींच कर अनुज को बाहर निकाला। उस समय अनुज की सांसें चल रही थी। 100 डायल पुलिस का नंबर नहीं उठा। किसी तरह सरकारी एंबुलेंस से अनुज को सीएचसी लाया गया।

जहां चिकित्साधिकारी ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। दिन निकलने पर ग्रामीणों संग परिजन सीएचसी पहुंच गए और शव लेकर मिल पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल पर मौजूद एक कर्मचारी की धुनाई लगा दी। कर्मचारी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।

ग्रामीणों व परिजनों का हंगामा जारी रहा। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ चौकी चौपला और चौकी औद्योगिक पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिससे परिजन पोस्टमार्टम और कार्रवाई के बिना शव घर ले गए। 

श्रमिक की मौत से बदहवास हुई मां 
गजरौला। हादसे के बाद जब परिजन सीएचसी पहुंचे तो शव देख कर बिलख पड़े। मां अनीता रो-रोकर बदहवास हो गई। पिता और चाचा जितेंद्र की आंख से आंसू नहीं थम रहे थे। अनुज बहन अंजू और भाई अक्षय से बड़ा था। एसएसआई संजय चंचल ने कहा मृतक अनुज के परिजनों और मिल अधिकारियों के बीच समझौता हो गया, न ही इस मामले में कोई तहरीर दी गई, समझौता होने के बाद परिजन शव को घर ले गए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें