बात करते हुए अचानक गिरने से मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा में कॉटन वेस्ट कारखाने में काम करते हुए मजदूर अचानक गिर पड़ा। उसकी हार्टअटैक से मौत हो गईं। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया है। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक पड़ोस में बैठे युवक से बातचीत करते हुए अचानक गिर पड़ा। तभी दो लोग उसे उठाकर चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में रहने वाले मोहम्मद आलम (25) पेशे से मजदूर थे। वह मोहल्ला कल्याणपुरा स्थित कॉटन वेस्ट कारखाने में काम करते थे।
बुधवार शाम वह कारखाने में काम कर रहे थे। मोहम्मद आलम कारखाने में रखे लकड़ी के टुकड़े पर बैठ कर बात करने लगे। उसी समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। साथी मजदूरों ने उन्हें हिलाकर देखा मगर उनकी सांस थम चुकी थी। मोहल्ला आलम को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के मृतक को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है।