मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद के चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक पोस्ट के मद्देनजर पुलिस ने नगर के 40 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। इन सभी को ढाई ढाई लाख रुपये की धनराशि के मुचलके भरने का नोटिस जारी किया गया है।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव की मतगणना के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं। इससे दो बिरादरी के लोगों में आपस में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शोएब को जेल भेज दिया है। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने सभी वर्ग व धर्म के 40 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। इनमें सपा नेता विजयपाल सैनी, कांग्रेस नेता अकबर हुसैन, भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी, बसपा नेता जितेश, शाहिद सलमानी, सलमान मलिक, नजाकत, अख्तर, मैराज, शमशाद, कमर आलम, शानेे आलम, तालिब, सुलतान, राहुल, जगत सिंह, रितिक, सुभाष, गीतेश शर्मा, नीरजकांत सैनी, अशोक, नबाब, निर्दोष, राहुल, राजेंद्र, सतीश, रवि, दीपक अग्रवाल, रामपाल, फिरोज, नौशाद, शाहरूख, फहीम, सुनील, सोमदत्त सैनी, शाहबउददीन, कपिल, मोहित, सौरभ सैनी, देशराज सैनी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि यदि किसी ने भी माहौल को खराब करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजीव राज ने पाबंद किए गए सभी लोगों को ढाई ढाई लाख रुपये का व्यक्तिगत बंधकनामा व इतनी धनराशि की दो विश्वसनीय प्रतिभूतियां जमा कराने के निर्देश दिए हैं।