फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में हसनपुर-रहरा मार्ग पर निजी बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर रघुवीर (35) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काई मुस्तकम निवासी रघुवीर मजदूरी करता था। सोमवार को रघुवीर बाइक से किसी काम से हसनपुर गए थे। सुबह करीब 11:30 बजे गांव लौटते समय हसनपुर-रहरा मार्ग पर रहरा में बिजलीघर के सामने निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही रघुवीर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ा है। मृतक के बड़े भाई प्रताप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें