फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर से दिल्ली जाने के लिए निकले मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से दिल्ली जाने के लिए निकले मोहल्ला छंगा दरवाजा के रहने वाले देवेश (25) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे के करीब 12 घंटे बाद उनकी पहचान हो सकी। करीब डेढ़ साल पहले देवेश के छोटे भाई सुदामा की भी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।
विज्ञापन

मृतक देवेश मोहल्ले में रहने वाले दिवंगत महेंद्र सिंह के बेटे थे। परिवार में मां और तीन भाई थे। एक भाई दिल्ली में रहकर ज्योतिषी का कार्य करते हैं। जबकि देवेश दिल्ली में रहकर परचून की दुकान पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम देवेश दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए निकल पड़ा। स्टेशन से थोड़ा आगे चलकर अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे देवेश ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसका सिर में रेलवे ट्रैक पर खड़े खंभे जा लगा। जिससे देवेश का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी और अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शनिवार की सुबह परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान देवेश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें