फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, दो घंटे तक कोहरे में शव को रौंदते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को हाईवे पर अतरासी और टोल प्लाजा के बीच गांव जमापुर के पास ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दो घंटे तक कोहरे में शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर मझरा में प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार शाम उनका बेटा राजवीर सिंह गांव के रहने वाले मिथुन के साथ ईंटे भरवाने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने जानकारी की। पता चला कि मिथुन ईंटें होटल पर खाली कर राजवीर को साथ लेकर अतरासी चला गया था। इसके बाद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। राजवीर को परिजन तलाश करने लगे। तलाशी के बीच देर रात राजवीर का क्षत-विक्षत शव हाईवे पर टोल से करीब 500 मीटर पहले चामुंडा मंदिर के पास पड़ा मिला। वाहनों के रौंदने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि राजवीर ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर व ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मिथुन ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गया। कोहरे के कारण करीब दो घंटे तक हाईवे से गुजरने वाले वाहन शव को कुचलते रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टुकड़ों में एकत्र करके पोस्टर्माटम के लिए भेज दिए। मृतक के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें