फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा ने किया सोनी का कत्ल: पुष्पा संग नोएडा में करती थी काम, छह बहनों में से थी तीसरे नंबर की; मारी गई गोली

Sun, 30 Nov 2025 09:18 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर/गंगेश्वरी (अमरोहा)

सार

सात भाई बहनों में तीसरे नंबर की सोनी अपनी छोटी बहन पुष्पा और रूपेश के साथ नोएडा में नौकरी करती थी। गुरुवार को रूपेश गांव में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। इस दौरान उनकी बहन सोनी और पुष्पा नोएडा में ही थीं। 
विज्ञापन
मृतक सोनी और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में जिस सोनी की गोली मारकर हत्या की गई वह सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। एक बहन और भाई के साथ रहती थी। सोनी का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को घर पहुंचा तो परिजन बदहवास हो गए। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने भी घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने हत्या करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

पिता करते हैं खेती 
सोनी आदमपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिसपुर के मझरा सोरामपुर के रहने वाले जयपाल सिंह की बेटी थी। जयपाल सिंह खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी विमलेश के अलावा छह बेटी और एक बेटा रूपेश है। 

भाई गया था शादी में गांव
सात भाई बहनों में तीसरे नंबर की सोनी अपनी छोटी बहन पुष्पा और रूपेश के साथ नोएडा में नौकरी करती थी। गुरुवार को रूपेश गांव में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। इस दौरान उनकी बहन सोनी और पुष्पा नोएडा में ही थीं। 

कृष्णा गोली मारकर हुआ फरार
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ड्यूटी करने के बाद दोनों बहनें जैसे ही कमरे पर पहुंचीं तो यहां पहले से मौजूद कृष्णा नाम के व्यक्ति ने सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। कृष्णा वारदात को अंजाम देकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी मिलते ही सोनी के परिजन नोएडा पहुंच गए।
विज्ञापन

बिटिया का शव देख हर आंख हुईं नम
शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद सोनी का शव गांव में पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार की होनहार बिटिया को देखकर हर आंखें नम हो गईं। सोनी की हत्या के बाद पूरा परिवार टूट गया है। शनिवार की देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मृतका सोनी के पिता जयपाल सिंह ने अभियुक्त कृष्णा की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें