फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर लादने गए किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से टमाटर लादने के लिए मजदूरी करने गए किशोर की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। खबर मिलते की परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजन बगैर कार्रवाई शव को घर ले आए हैं। मामले में देर रात तक तहरीर नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन

यह हादसा नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के रजाकपुर मोड़ के पास हुआ। अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला छेबड़ा में महेश कुमार का परिवार रहता है। उनका बेटा नितिन(17) मोहल्ले के लोगों के साथ नौगावां सादात क्षेत्र के रजाकपुर के जंगल में टमाटर भरने गया था। सभी ट्रैक्टर पर सवार थे। जैसे ही चालक ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर मोड़ दिया। तभी अचानक नितिन ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में नितिन की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते- बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजन बगैर कार्रवाई के शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें