फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर किसानों को किया जा रहा गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मुरादाबाद में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए हसनपुर से भारी तादाद में विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी की अगुवाई में भाजपाई बसों से रवाना हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में लाए गए हैं। इनके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुरादाबाद रवाना होने से पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर कोई खुशहाल है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और किसानों को मजबूत करने के लिए कृषि क्षेत्र में तीन कानून लाए गए हैं। लेकिन कुछ लोग कानूनों को लेकर किसान संगठनों को गुमराह कर रहे ह्रैं। सरकार कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों की मांग पर उनके अच्छे सुझाव मानने को तैयार है। किसानों की हर समस्या को दूर करने के लिए सरकार रात दिन कार्य कर रही है। जो सराहनीय है। किसानों के हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, शिवकुमार, हेमराज सैनी, मनीरामपाल, ईश्वरचंद, अनिल गुर्जर, राजपाल भड़ाना, सोनिया प्रजापति, राहुल सैनी, कविता सैनी, पवनराज, बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें