इंटरमीडिएट कॉलेज जमनाखास के खेल मैदान में खिलाड़ी व अन्य। स्रोत स्कूल
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा शैक्षिक संकुल स्तरीय अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इंटर कॉलेज जमनाखास के मैदान पर किया गया। जूनियर बालिका वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और नरेश चिकारा ने की। जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर और एसएस चिल्ड्रन एकेडमी के बीच हुआ। इसमें खिदमतपुर की टीम ने जीती। सब जूनियर वर्ग में कैस्केड पब्लिक स्कूल बीबड़ा ने एसएस चिल्ड्रन एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की। बालक वर्ग सीनियर वर्ग में एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मनव्वरपुर के खिलाड़ियों ने जमनाखास इंटर कॉलेज की टीम को हराया। जूनियर वर्ग में जमना खास इंटर कॉलेज जमना खास के खिलाड़ियों ने कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर की टीम को हराया। सब जूनियर वर्ग में कैस्केड पब्लिक स्कूल बीबड़ा खुर्द की टीम ने एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर को हराया। सब जूनियर वर्ग की दोनों वर्गों में कैस्केड पब्लिक स्कूल बीबड़ा खुर्द विजेता बना।
प्रतियोगिता में कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर, इंटरमीडिएट कॉलेज जमना खास, केपी इंटर कॉलेज शादपुर, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर, एन एस पब्लिक स्कूल बीबड़ा आदि की टीमों ने भाग लिया। निर्णायक में संकुल क्रीड़ा प्रभारी मुनेंद्र सिंह, शूरवीर त्यागी रहे। इस दौरान सुनील कुमार त्यागी, सर्वेश कुमार, डॉ. शिशुपाल सिंह, आकाशपुरी आदि मौजूद रहे।