माध्यमिक शैक्षिक जिला स्तरीय अंडर-14, 17 व 19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में किया गया। इसकी शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने की। प्रतियोगिता में सात संकुलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 बालक वर्ग में कोठी खिदमतपुर संकुल ने अमरोहा संकुल को हराकर जीत दर्ज की अंडर-17 वर्षीय बालक वर्ग का फाइनल कोठी खिदमतपुर और बादशाहपुर संकुल के बीच हुआ। इसमें कोठी खिदमतपुर ने जीत दर्ज की। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बादशाहपुर संकुल और कोठी खिदमतपुर के बीच हुआ। इसमें बादशाहपुर ने फाइनल में जीत दर्ज की।
प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, जिला क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, वीर सिंह, शिव कुमार, शूरवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी व कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
मंडी धनौरा/ कुआखेड़ा।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेताओं को कुंदन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। निदेशक जगजीत सिंह ने बताया कि जूनियर वर्ग में कक्षा नौ की मनु शर्मा व सारिका वंशीधर, सीनियर वर्ग में कक्षा 10 के आर्यवीर सिंह व अभिनव देवल विजेता रहे हैं। उनको प्रबंधन की ओर से प्रशस्तिपत्र व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया है। जनपद स्तरीय कबड़्डी प्रतियोगिता में मंडल टीम में चयनित कक्षा 11 के अमन हुसैन को भी सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।