फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता : बालक वर्ग में अमरोहा की टीम का रहा जलवा

Tue, 07 Oct 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के कुंदन माॅडल इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
अमरोहा। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 बालक वर्ग के सभी मुकाबलों में अमरोहा की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रवेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। अंडर-19, 17 व 14 बालक वर्ग में अमरोहा की टीमें विजयी रहीं, जबकि बालिका वर्ग के अंडर-19 में जनपद संभल की टीम, अंडर-17 में बिजनौर की टीम और अंडर-14 में अमरोहा की टीम ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। चयनित खिलाड़ी 4 से 8 नवंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, जीवन सिंह, क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, नरेश चिकारा, संजीव चौहान, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें