फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम के निकाली गई खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से नगर में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह निशान यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर परिसर में हुए खाटू श्याम बाबा के मंदिर की स्थापना दिवस पर निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधायक महेंद्र खड़कवंशी, नगर पालिका के चेयरमैन राजपाल सैनी और पंडित मोहित शर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत की। निशान यात्रा में श्रद्धालु श्री खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। इस दौरान श्री खाटू श्याम बाबा एवं राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह निशाना यात्रा का स्वागत किया गया। यहां जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, अवनीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आशु चौहान, पराग अग्रवाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मोहित चौहान, शोभित शर्मा, मोहित शर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल अग्रवाल, पवन रस्तोगी, पुनीत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संजय गर्ग, संदीप अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें