फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी गुड्डू सिंह की वर्षीय पत्नी शैंकी (26) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को उसे रहरा बाईपास मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताते हैं कि रात में महिला में खून की कमी बताकर चिकित्सक ने खून चढ़ाया। इसके बाद चिकित्सक ने नॉर्मल डिलीवरी नहीं होने की बात की। ऑपरेशन की तैयारी की जाने लगी। बताते हैं कि इसी बीच महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने महिला को गंभीर हालत बताते हुए रेफर कर दिया।
महिला को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर हसनपुर के निजी अस्पताल पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत करा दिया। मृतका ने अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए अभी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें