फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे डिप्टी सीएम केशव, कल संजीव बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 30 अक्तूबर को जिले में आएंगे। एक घंटे तक रहेंगे। बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 31 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आएंगे। पपसरा और कैलसा बॉर्डर पर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दिन में 11.45 बजे आएंगे। सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.45 बजे हेलीकॉप्टर से जाएंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 31 अक्तूबर को आएंगे। दिन में 11 बजे पपसरा स्थित एएस बैंक्वेट हॉल में संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे कैलसा बॉर्डर स्थित घनश्याम दास टंडन इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें