केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अनुच्छेद 370 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनके द्वारा 15 वर्ष से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की आवाज बुलंद की गई।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अनुच्छेद 370 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनके द्वारा 15 वर्ष से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की आवाज बुलंद की गई। कश्मीर को लेकर भ्रांति फैलाकर लोगों को गुमराह किया गया। लेकिन वहां की जनता हमेशा से ही भारत के लिए प्रेम रखती है। केरल में हुए हमले को लेकर उन्होंने फिर से वहां की सरकार को घेरा। उन्होंने ये बात फात्मा इंटर कालेज में हुई प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 11 बजे वह नौगांवा में शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद फिरोज की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे। यहां मजलिस में शामिल होने के बाद वह फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने कि कश्मीर का मामला लंबे समय से चल रहा है। कश्मीर में कभी कोई समस्या ही नहीं थी। लोगों ने भ्रांति फैलाकर वहां के माहौल को बदलने में भूमिका निभाई।
कहा कि केरल में पुरानी पेंशन को लेकर सरकार मुझे घेरने का प्रयास कर रही है। जबकि, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले पर विरोध नहीं कर सकते हैं। केरल में केंद्रीय सरकार के जो भी कार्यालय उनके बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां छात्र संगठन (एसएफआई) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को राजनीतिक दल ईंधन की तरह प्रयोग कर रहे हैं। जबकि, मैं कभी भी छात्र राजनीति का विरोध नहीं कर सकता हूं। आंदोलन का मतलब जिंदा या मुर्दाबाद के नारे नहीं होते हैं। उन्होंने राजस्थान, मध्यप्रदेश में बनाए गए मुख्यमंत्री और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।