फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीन साल में केंद्र सरकार पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप’

Mon, 29 May 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में बोलते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है। वह जानती है कि गरीबों व सभी वर्गों के विकास के लिए इससे अच्छी कोई दूसरी सरकार नहीं हो सकती। तीन साल में केंद्र सरकार के ऊपर कोई भी दाग नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन


वह निशा पैलेस में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान को कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ सीधे उनको मिल रहा है। नेट के जरिए सीधे उनके खातों में धनराशि पहुंच रही है।

बिचौलियों को रुपये देने का सिस्टम ही तोड़ दिया है। लोकसभा के बाद अब यूपी में भी जनता ने पार्टी पर विश्वास किया है। इसकी बदौलत ही प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी है। योगी के सीएम बनते ही तमाम काम बंद हो गए हैं। हर वर्ग राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक ही अब काम किया जाएगा। इसलिए कार्यकर्ता पूरे जी जान से आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को कार्य करें।
इस मौके पर सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, प्रदेेश प्रवक्ता अनिला सिंह, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, मुकेश सक्सेना, मोमराज सिंह गुर्जर, राम सिंह सैनी, अतुल पंडित, विनोद गुप्ता, अतुलेश भारद्वाज, यशपाल सिंह सैनी, शारदुल अग्रवाल, वेद प्रकाश सैैनी, संजीव रघुवंशी, महेश सैनी, मनोज जोशी, संजीव सैनी, शक्ति कुमार अग्रवाल, विपिन भारद्वाज, रामवीर, पूरन सिंह सैनी, मदन वर्मा, चैनसुख गोले, अभिनव कौशिक, अतुल जैन, राजेश सैनी, उषा शर्मा, तरुण शेखावत, गुड्डो चौहान, हरीश अरोड़ा, सतीश अरोडृृ, वैभव त्यागी, चेतन गुप्ता, अमित सैनी, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें