फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती से दुष्कर्म में कश्मीर का युवक गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हिंदू युवती को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अफ्तार को गजरौला से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह कश्मीर के पुंछ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गजरौला क्षेत्र निवासी किसान की बेटी सात सितंबर को गायब हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से उसका सुराग लगाया। जिस पर पता चला कि युवती कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढ़र थानाक्षेत्र के छुंगन गांव निवासी अफ्तार के साथ गई है। जांच में सामने आया कि युवक से उसका कई साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। युवती का सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने उसे तलाश कर लिया।
कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस का दावा है कि युवती ने अपने साथ दुष्कर्म की बात कही जिस पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश भी दी। मंगलवार को चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी अफ्तार अटारी मुरीदपुर गांव जाने वाले मार्ग के सामने हाईवे के अंडरपास के नीचे खड़ा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें