फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान

Mon, 06 Nov 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तिगरी धाम में पतित पावनी गंगा में स्नान के लिए तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
शुक्रवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला शनिवार देर शाम तक चलता रहा। पूरा मेला क्षेत्र गंगा मैया के जयकारों से गूंजता रहा। गंगा मैया की रेती में चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। माना जा रहा कि करीब सोलह लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया और मां गंगा को नमन कर आशीर्वाद मांगा। स्नान के बाद हवन पूजन किया। गंगा में पुष्प अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन



कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान के लिए यूपी के कई जिलों के श्रद्धालुओं का रेला तिगरी की ओर बढ़ रहा था। इससे दूधिया रोशनी में नहाए मेला क्षेत्र के गंगा की रेती पर तिल रखने भर की जगह नजर नहीं आ रही थी। हर तरफ उल्लास का माहौल था। तमाम लोगों ने शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद से ही स्नान करना शुरू कर दिया। पूरे दिन गंगा में श्रद्धालुओं के गोते लगाने का सिलसिला जारी रखा।

मुख्य स्नान के बाद खिचड़ी भोज हुआ। माना जा रहा है कि इस बार करीब सोलह लाख श्रद्धालुओं द्वारा गंगा में स्नान किया। इधर, डीएम व एसपी ने घाटों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें