फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा : 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
Kartik Purnima: 25 lakh devotees took a dip of faith - फोटो : amroha
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम पर लगे गंगा मेले में मुख्य स्नान पर चहुंओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए। करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और मां गंगे को नमन कर आशीर्वाद मांगा। ये संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब चार लाख अधिक रही। स्नान बाद हवन-पूजन हुआ और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। घाट गंगे मैय्या के जयकारों से गूंजते रहे। मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व जिलेभर में आस्था के साथ मनाया गया। तिगरी धाम पर एक नवंबर से शुरू हुआ मेला मंगलवार को मुख्य स्नान पर संपन्न हुआ। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान मध्य रात्रि से ही शुरू हो गया, जो शाम तक बना रहा। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया और पुष्प अर्पित कर मां गंगा को नमन किया। पूजा पाठ कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ का आलम यह था कि घाटों पर पांव रखने तक की जगह नहीं नजर आ रही थी। स्नान के बाद डेरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने काली दाल की खिचड़ी का भोज किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घरों का रुख कर दिया। उधर, डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे व एएसपी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गंगा घाटों पर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें