फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अध्यक्ष पद पर कपिल चिकारा व सचिव पद पर अरशद भारती की जीत

Thu, 23 Apr 2026 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के चुनाव में इस बार ऐतिहासिक नतीजे सामने आए। अध्यक्ष पद पर कपिल चिकारा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। बुधवार देर शाम 21 राउंड तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। माला पहनकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव में कपिल चिकारा को 480 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अख्तर हुसैन को 157 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कपिल चिकारा ने 323 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जो अब तक का सबसे बड़ा अंतर बताया जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में आदिश खान सैफी को 136, महाराज सिंह को 112, संजय कुमार शर्मा को 101 और चैनसुख गोले को 14 वोट मिले।
वहीं सचिव पद पर मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का रहा। पहले राउंड से लेकर 21वें राउंड तक त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला। अंत में अरशद भारती ने 245 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फारुख को मात्र पांच वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर रहे निरंकार को 229 वोट मिले, जबकि दिनेश चौहान को 117, धर्मेंद्र सिंह को 120 और विशु पंडित को 56 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कपिल चिकारा और अरशद भारती ने अपने समर्थकों व समस्त अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्य

चुनाव में कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से उम्मे अम्मारा द्वारा नाम वापस लेने के बाद शबनम परवीन निर्विरोध चुनी गईं। सदस्य कार्यकारिणी पुरुष जूनियर ग्रुप के चार पदों पर हरजीत सिंह राणा, फुरकान अली, मोहम्मद सिकंदर उर्फ सोनू और वसीम अख्तर आब्दी का चयन पहले ही तय हो चुका था। इसी प्रकार महिला सी ग्रुप के दो पदों पर रेनू अग्रवाल और पूनम चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
1016 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान

इस चुनाव में कुल 1060 अधिवक्ताओं में से 1016 ने मतदान किया, जो उत्साहजनक भागीदारी को दर्शाता है। मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि बुधवार को मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए। पूरी प्रक्रिया चुनाव समिति के सदस्यों जयप्रकाश यादव, सलीम खान, सतीश त्यागी, अमित जैन, संजीव शर्मा, मेहंदी हसन, योगेंद्र सिंह भाटी, एसपी सिंह, सत्यपाल सिंह, विपुल सिंह, चंचल सक्सेना, टीका सिंह और जुबैर खान की निगरानी में संपन्न हुई। अन्य पदों पर भी कई प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिससे यह चुनाव काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें