फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : बदले मार्गों से चलेंगी रोडवेज की बसें, किराया भी बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत अन्य वाहनों के साथ रोडवेज बस भी वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। रोडवेज की बसों के बदले रूटों पर चलने के कारण किराया भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


सावन माह इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने प्रत्येक सोमवार के अलावा 23 जुलाई को शिवरात्रि पर भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। क्षेत्र के हजारों शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से कांवड़ लाकर पास के मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए जनपद बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर के लाखों भक्त ब्रजघाट से गंगा जल भरने आएंगे।
प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है, इसलिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। पूरे एक महीने चलने वाली कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हाईवे पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन मुरादाबाद और पाकबड़ा से डायवर्ट होंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ आने वाले सभी वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर से डायवर्ट किया जाएगा। ऐसी स्थिति में अमरोहा डिपो से निकलने वाली रोडवेज की बसीं वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगी।
विज्ञापन

एआरएम एके गौड़ के मुताबिक अमरोहा से मेरठ की ओर जाने वाली बस नौगांवा सादात बिजनौर होते हुए मेरठ की ओर निकलेंगी, जबकि मुरादाबाद की ओर जाने वाली बस जोया से दिल्ली हाईवे की बजाय अमरोहा शहर में होते हुए कैलसा बाईपास पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली बस संभल से होते हुए प्रशासन द्वारा चिह्नित वैकल्पिक मार्ग से होकर दिल्ली जाएगी। वैकल्पिक मार्ग पर बस के चलने से दूरी बढ़ जाएगी। इसलिए जरूरत के हिसाब से किराया भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगा डायवर्जन प्लान

अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

अमरोहा से मेरठ को जाने वाली बस शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर होकर मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें