फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : डॉक्टरों की छुट्टिया रद्द, सड़कों पर रहेंगी 20 एंबुलेंस

Tue, 08 Jul 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। हाईवे पर चौधरपुर, डिडौली, जोया चौकी, रजबपुर, रजबपुर बाईपास, गजरौला, कांकाठेर, ढबारसी, ढक्का-उझारी समेत 20 स्थानों पर एंबुलेंस मुस्तैद रहेंगी, जबकि सभी थानों पर भी 24 घंटे एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। थानों वाली सभी एंबुलेंस प्रत्येक सोमवार को मंदिरों पर मुस्तैद की जाएंगी। कांवड़ियों के लिए लगने वाले सेवा शिविरों में डॉक्टर के हाजिरी देते रहेंगे। वह जीवनदायक रक्षा दवाओं की किट मुहैया कराएंगे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सावन कांवड़ यात्रा के चलते बड़ी संख्या में बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं और अमरोहा के शिवभक्त ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते हैं। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी बड़ी जिम्मेदारी है। सड़कों पर हादसे होने का खतरा बना रहता है। जिले के मंदिरों पर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक 108 और 102 नंबर एंबुलेंस रहेगीं। साथ ही चिकित्सकों की 20 टीमें बनायी गई हैं, जो दो शिफ्टों में शिवभक्तों की सेहत का ध्यान रखेंगे।
जीवनरक्षक दवाओं में हृदय, सांप काटने, बुखार, दर्द समेत कई रोगों की दवाएं शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के मूवमेंट के साथ एंबुलेंस भी मौके पर दौड़ेंगी। कांवड़ियों के लिए लगने वाले सेवा शिविरों में चिकित्सक रोजाना पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इमरजेंसी में योग्य डॉक्टर 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें